पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गत रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत देर रात को बोलेरो uk 05 ta/ 3021 तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान जैसे ही वाहन गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास पहुँचा वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। रात होने के चलते किसी को घटना का पता नही चल पाया और दुर्घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह मिली। सूचना मिलते ही एसएसबी, पांगला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे में मरने वालों की पहचान वाहन चालक प्रेमदत्त और पुष्कर शाही के रूप में कई गई।
Related Posts
प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और निम्न गुणवत्ता की औषधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी
- Ganesh Tariyal
- October 14, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. […]
दानापुर 15 लाख सोना लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- April 10, 2026
- 0
दानापुर (पटना, बिहार)। पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दानापुर क्षेत्र में हुए चर्चित स्वर्ण लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। पुलिस ने […]
अलग-अलग सड़क हादसों में गई दो की जान
- Ganesh Tariyal
- January 14, 2025
- 0
नैनीताल। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हुई है। जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया […]
