हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को हरकीपैड़ी, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानों में पहुंचकर ठण्ड में निराश्रित, बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा ठण्ड से बचाव के लिये ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Related Posts
परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट
- Ganesh Tariyal
- December 5, 2025
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में परिवीक्षाधीन पीसीएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी […]
दून में नकली पनीर बनाने के अवैध कारखाने का भण्डाफोड़
- Ganesh Tariyal
- June 29, 2024
- 0
देहरादून। राजधानी दून के रायवाला क्षेत्र में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां सूखी नदी […]
हेमकुंट साहिब यात्राः इस वर्ष 2.28 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, यात्रा 10 अक्टूबर तक जारी
- Ganesh Tariyal
- August 2, 2025
- 0
देहरादून। श्री हेमकुंट साहिब की पवित्र यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति के साथ जारी है। इस वर्ष अब तक 2,28,000 से अधिक श्रद्धालु गढ़वाल हिमालय […]
