देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बस स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त बनाया जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और सड़कों के किनारे पौधरोपण किये जाएं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। वाहन चालकों के प्रशिक्षण और मेडिकल की भी सुमुचित व्यवस्था की जाए। यातायात नियमों के प्रति लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। रोडवेज की बसों के माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार भी किया जाए। जन सुरक्षा की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में पुराने वाहनों की जगह पर नये वाहनों की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में हर साल तेजी से वृद्धि हो रही। राज्य में जो भी नये बस स्टेशन बनाये जा रहे हैं, उनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए। सभी बस स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के लिए देहराूदन, हल्द्वानी और हरिद्वार से बस सेवा को संचालित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों पर नम्बर प्लेट स्पष्ट दिखे, नम्बर प्लेट से छेड़खानी करने वालों पर सख्त कारवाई भी की जाए।
Related Posts
यूथ कांग्रेस चार दिसंबर को करेगी सचिवालय कूच
- Ganesh Tariyal
- November 29, 2024
- 0
देहरादून। कांग्रेस एक बार फिर से बेरोजगारी के मुद्दों पर बीजेपी सरकार के घेरने की तैयारी कर चुकी है। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस के […]
राज्य आपदा मोचन निधि एवं आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों को लेकर हुई समिति की बैठक
- Ganesh Tariyal
- January 2, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के […]
आधार सीडिंग के लंबित सभी प्रकरणों को एक पखवाड़े में निपटाएं कृषि विभाग
- Ganesh Tariyal
- October 8, 2024
- 0
पौड़ी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत लम्बित कार्याे को लेकर जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से कृषि […]
