देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में मिसिंग लिंक से पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिसिंग लिंक द्वारा फंडिंग किए जाने पर सहमति बनी। मिसिंग लिंक के तहत् ऐसे प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाती है जिन्हें जनपदों में किसी भी योजना के तहत फंडिंग नहीं हो पाती, ऐसे प्रोजेक्ट्स को मुख्य सचिव कोष से फंडिंग की जाती है। बैठक के दौरान अधिकतर प्रस्तावों को विभागीय बजट से ही स्वीकृति मिली।मुख्य सचिव ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत प्रस्तावों की प्रगति को पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर लगातार अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम गतिशक्ति में लगातार इन प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के प्रस्ताव डीपीआर, टीएसी अथवा डीएफसी स्तर पर अटके हैं, उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर योजनाओं में तेजी लायी जाए। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी पुराने एवं नए बनाए जाने वाले सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाने की सम्भावनाओं को तलासते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों हेतु टॉयलेट्स के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ लेते हुए सभी जनपदों में सार्वजनिक टॉयलेट्स में दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये।
Related Posts
तैस में आकर लहराया शस्त्र, डीएम ने किया शस्त्र जब्त
- Ganesh Tariyal
- October 28, 2025
- 0
देहरादून। रायपुर थाना अंतर्गत दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने के विवाद पर एटीएस कॉलोनी में शस्त्र लहराने का मामला सामने आया। जिस पर त्वरित संज्ञान […]
राज्य में यूसीसी लागू करने के लिए कैबिनेट में जल्द तय की जाएगी तिथिः मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- October 18, 2024
- 0
देहरादून। समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड 2024 अधिनियम के राज्य में क्रियान्वयन के लिए सेवानिवृत्त आई.ए.एस. शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई ‘नियमावली और क्रियान्वयन […]
प्राविधिक स्वयं सेवियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
- Ganesh Tariyal
- September 20, 2024
- 0
टिहरी। मा. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत कार्यरत 71 प्राविधिक स्वयं सेवियों का तीन […]
