देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बस स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त बनाया जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और सड़कों के किनारे पौधरोपण किये जाएं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग का विशेष ध्यान रखा जाए। वाहन चालकों के प्रशिक्षण और मेडिकल की भी सुमुचित व्यवस्था की जाए। यातायात नियमों के प्रति लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। रोडवेज की बसों के माध्यम से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रचार भी किया जाए। जन सुरक्षा की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में पुराने वाहनों की जगह पर नये वाहनों की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में हर साल तेजी से वृद्धि हो रही। राज्य में जो भी नये बस स्टेशन बनाये जा रहे हैं, उनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए। सभी बस स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के लिए देहराूदन, हल्द्वानी और हरिद्वार से बस सेवा को संचालित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों पर नम्बर प्लेट स्पष्ट दिखे, नम्बर प्लेट से छेड़खानी करने वालों पर सख्त कारवाई भी की जाए।
Related Posts
ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी में बहे दंपति, तीसरे दिन भी तलाश जारी
- Ganesh Tariyal
- August 16, 2025
- 0
ऋषिकेश। पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बह रहे बरसाती नदी, नाले उफान पर हैं। जिससे खतरा बढ़ गया है। […]
भगवान महावीर की शिक्षाएं मौजूदा समय में अधिक प्रासंगिकः राज्यपाल
- Ganesh Tariyal
- July 9, 2024
- 0
देहरादून, आजखबर। राजभवन ऑडिटोरियम में भगवान महावीर के 2550 निर्वाण वर्ष एवं अहिंसा विश्व भारती संस्था के स्थापना दिवस पर ‘भारतीय संस्कृति एवं महावीर दर्शन […]
नवनिर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला को स्पीकर ने दिलाई शपथ
- Ganesh Tariyal
- July 27, 2024
- 0
देहरादून। विधानसभा भवन देहरादून में मंगलौर विधानसभा और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक काजी निजामुद्दीन और लखपत सिंह बुटोला ने पद एवं […]
