दिल्ली पुलिस ने ISI संचालित हथियार तस्करी गैंग का किया भंडाफोड़

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ISI (पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी) द्वारा संचालित हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने रोहिणी इलाके से 10 ऑटोमेटिक पिस्टल जब्त की हैं, जिनमें से 5 तुर्की और 3 चीन में बनी पिस्टल हैं। साथ ही 90 से अधिक जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

जांच में पता चला कि हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में भेजे जाते थे। इस गैंग का मास्टरमाइंड अमेरिका में स्थित है।

डीसीपी क्राइम संजीव यादव ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से हथियार तस्करी में शामिल था और अब पुलिस इसकी पूरी गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply