नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा और जनविरोधी विचारधारा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन पर कुल 1.41 करोड़ का इनाम था। इनमें 21 महिला और 31 पुरुष कैडर शामिल हैं। 1 जनवरी 2024 से अब तक, 876 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं, 1126 गिरफ्तार किए गए हैं और 223 माओवादी मुठभेड़ों में मारे गए हैं। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति की सफलता को दर्शाता है।
52 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, 1.41 करोड़ का था इनाम
