नॉर्थ दिल्ली में दो जगह फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें एक शूटर घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, दोनों शूटर्स दिल्ली में दो फायरिंग और एक्सटॉर्शन के मामले में वांछित थे। संवाददाता दिवांशु मल्होत्रा ने इसी मुद्दे पर डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया से बातचीत की।

डीसीपी नॉर्थ ने बताया कि यह वारदात 12 और 13 जनवरी की रात को हुई। घटनाएँ मधुविहार और पश्चिम विहार में हुईं। पश्चिम विहार में आरके फिटनेस जिम के ऊपर फायरिंग की गई थी, जिसका मकसद इलाके में दहशत फैलाना बताया जा रहा है। वहीं, मधुबिहार में यह फायरिंग पहले से दर्ज मामले से जुड़ी थी, जिसमें गैंग ने 5 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थलों पर नाकाबंदी कर आरोपी की पहचान की। इसी दौरान दो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि दूसरे को हिरासत में ले लिया गया।

Leave a Reply