धामी कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षा, उर्जा और वन विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़े 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में प्रशासनिक, वित्तीय और नीतिगत विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद सचिव शैलेश बगोली ने पत्रकारों को मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृह विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड होमगार्ड नियमावली को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग में एडेड स्कूलों के अध्ययन के लिए उपसमिति गठित करने का फैसला लिया गया।

सचिव बगौली ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में 2 दशमलव 2 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

मंत्रिमंडल ने भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी है। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत अब आगामी 31 मार्च तक जिन उपभोक्ताओं के संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, उन्हें ही सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसी आधार पर बजट का प्रावधान किया जाएगा।

Leave a Reply