नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े बताए जा रहे हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 21 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें एक सब-मशीन गन भी शामिल है। क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद किए गए ज्यादातर हथियार विदेशी हैं और जब्त की गई सब-मशीन गन की फायरिंग क्षमता काफी अधिक है।
