देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैबिनेट विस्तार के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक चल रही है। बैठक में नवनियुक्त सभी मंत्री भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को परफोरमेंस मंत्र दिया।
बैठक में पंचायती राज, वन, शिक्षा और परिवहन विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
