रुड़की। आईआईटी रुड़की परिसर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर समावेशी विकास के लिए जिम्मेदार नवाचार विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल हुए।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन सिर्फ आधुनिक विकास के साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाने का जरिया बनना चाहिए। उन्होंने भाजपा के अंत्योदय दर्शन को तकनीकी विकास से जोड़ते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य टेक्नोलॉजी अन्त्योदय है, जहां टेक्नोलॉजी का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
