दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. ने कक्षा 12वीं के अंकों के सत्यापन, त्रुटियों की जांच और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बोर्ड ने एक बयान में कहा कि यह परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। आज कुल प्राप्त आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
बाकी आवेदनों के परिणाम भी आने वाले चरणों में जारी किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद है। छात्र अपने आवेदन की स्थिति डाक्यूमेंट्स लॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
