तारातला। पश्चिम बंगाल के तारातला में बड़ा हादसा हुआ है, जहां ब्रेसब्रिज के पास लोहे की बीम से बन रहे एक गोदाम की छत गिर गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के बाद शेड के नीचे करीब 40 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अब तक कई मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।
जबकि 18 घायलों को एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। फंसे लोगों को निकालने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें युद्धस्तर पर राहत और बचाव चला रही हैं। राहत और बचाव कार्य में सेना की भी मदद ली जा रही है। राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए सीएम शुभेंदु अधिकारी भी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे।
राहत और बचाव कार्य की निगरानी के लिए नवान्न में एक कंट्रोल रूम भी खोला गया है और प्रशासन ने लोगों से आवश्यकता पड़ने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की है। कंट्रोल रुम की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए 1070, 8697981070, 033-22143526 और 033-22535185 इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
