दिल्ली में आईएसआई संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का खुलासा, मुजफ्फरनगर के दो युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। दिल्ली पुलिस द्वारा आईएसआई से जुड़े संदिग्ध आतंकी नेटवर्क का खुलासा करने के बाद मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के अन्ति गांव के दो युवकों, सलमान और दानिश उर्फ चांद मियां, के नाम सामने आए हैं। दोनों को दिल्ली पुलिस ने छह संदिग्धों के साथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि सलमान दिल्ली में फर्नीचर का काम करता था, जबकि दानिश सोलर पैनल लगाने का कार्य करता था। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर पुलिस और एलआईयू की टीम ने दोनों के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली में रहकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। वहीं, दोनों के परिजनों ने उन्हें निर्दोष बताया है। दानिश की मां का कहना है कि उनके बेटे को किसी व्यक्ति ने पैसे देने का लालच देकर सामान लाने के लिए बुलाया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस और मुजफ्फरनगर पुलिस कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply