नई दिल्ली। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के निकट पर्यटकों को लेकर जा रही एक नौका दुर्घटनाग्रस्त हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में कई भारतीय पर्यटक भी सवार थे।

वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नौका के पलटने की दुखद घटना हुई है। दूतावास ने बताया कि हादसे के कारणों और प्रभावित लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय प्रशासन युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चला रहा है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है।
इस हादसे पर वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है।
