अयोध्या। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कल अहम बैठक होगी । बैठक में ट्रस्ट के नियमों के अनुरूप विभिन्न समितियों के पुनर्गठन, मंदिर के सीईओ समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक से पहले आज प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक स्थल का निरीक्षण किया। भगवान श्री रामलला मंदिर के चढ़ावा विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की कल होने वाली दूसरी बैठक के लिए इसके सदस्य अयोध्या पहुंचने लगे हैं। बैठक के दौरान ट्रस्ट, महासचिव के पद और न्यासियों के तीन खाली पदों पर विचार-विमर्श करेगा और राम मंदिर के पहले सीईओ के चयन की प्रक्रिया को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।वहीं कल होने वाली बैठक के मद्देनजर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और एडीएम सिटी योगानंद पांडे ने आज बैठक स्थल के सुऱक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कल अहम बैठक होगी
