सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित

नई दिल्ली।  संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 पारित हुआ है। वहीं लिखित जवाब में बताया गया कि अब तक 142 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल चालू किए गए हैं, जिनकी अनुमानित माल ढुलाई क्षमता 224 मिलियन टन प्रति वर्ष है।

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत 3.91 करोड़ आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और 3.12 करोड़ आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। एक सवाल के जवाब में बताया गया कि देशभर में 1.87 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए गए हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 3,845 नई दवाओं के खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं।

Leave a Reply