रुड़की में 23 अक्टूबर तक चलेगी अग्निवीर भर्ती रैली

हरिद्वार।  रुड़की के बीईजी सेंटर में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है, जो 23 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती रैली में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। रोजाना एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

सीओ रुड़की ओसीन जोशी के मुताबिक रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक मिलिट्री चौक से एसडीएम चौक के बीच यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान मार्ग पर ई-रिक्शा का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस और प्रशासन भर्ती प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply