पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गत रात को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत देर रात को बोलेरो uk 05 ta/ 3021 तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान जैसे ही वाहन गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास पहुँचा वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। रात होने के चलते किसी को घटना का पता नही चल पाया और दुर्घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह मिली। सूचना मिलते ही एसएसबी, पांगला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हादसे में मरने वालों की पहचान वाहन चालक प्रेमदत्त और पुष्कर शाही के रूप में कई गई।
Related Posts
श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर बधाई दी
- Tulsi Ram
- November 28, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। हल्द्वानी । केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा […]
कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को बताया निराशाजनक
- Ganesh Tariyal
- November 10, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को निराशाजनक बताते हुए […]
सिड़कुल के समीप मैदान में मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
- Ganesh Tariyal
- April 15, 2025
- 0
उधमसिंहनगर। रुद्रपुर में सिडकुल के पास एक मैदान में 15 साल के किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके […]
