हरिद्वार। रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक से लाखों की रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी को मामले की जांच सौंपी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली को रुड़की के भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने तहरीर दी। विधायक ने बताया कि उन्हें मूक-बधिर विद्यालय के लिए चार बीघा जमीन की जरूरत थी। परिचित आदर्श बंधु उर्फ आदर्श यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ओलिवे काउंटी वसुंधरा जिला गाजियाबाद ने शेरपुर के पास चार बीघा जमीन दिखाई थी। जमीन पसंद आने पर उनको खरीदने का सौदा दो करोड़ रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि परिचित ने इस जमीन को अभव सिंह की बताई। मुलाकात के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी जमीन मालिक बनकर परिचित ने मुलाकात कराई थी। टोकन मनी के लिए पचास लाख रुपये लिए थे। जिसके बाद उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने के लिए गए तो वहां पर जमीन का असली मालिक मिला। तब जाकर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला खुलकर सामने आया था। पूर्व विधायक के मुताबिक मई महीने में जमीन की जरूरी लिखा पढ़ी के लिए रकम दी गई थी। धोखाधड़ी का विरोध करने पर परिचित ने फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर खाते में रकम जमा करने की बात कही थी। बढ़ते विरोध और दबाव में तीन अगस्त को परिचित ने खाते में पचास हजार रुपये भी जमा कराए थे। लेकिन बाकी रकम आज तक वापस नहीं की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
जागरूकता अभियान चलाने को कहा
- Tulsi Ram
- December 20, 2023
- 0
गोपेश्वर। जिले में बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह समाप्त करने को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी अभिनव शाह ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने […]
बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे चोपता के ग्रामीण
- Ganesh Tariyal
- April 21, 2024
- 0
देहरादून। तल्लानागपुर पट्टी के चोपता क्षेत्र में पेयजल को लेकर हाहाकार मचना शुरू हो गया है। यहां हर साल गर्मी बढ़ते ही पानी की बूूंद-बूंद […]
हरिद्वार जेल में होली की धूम, जमकर थिरके कैदी
- Ganesh Tariyal
- March 24, 2024
- 0
हरिद्वार। उत्तराखंड में लोगों पर होली का खुमार है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक होली कार्यक्रम का आयोजन कर होल्यारे जमकर प्रेम और सद्भाव से […]
