देहरादून । प्रदेश में लंबे समय बाद एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। अब तक प्रदेश में दो लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती रहे 77 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं रविवार को 72 वर्ष की महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोविड के नए वेरिएंट जेएन-1 की पहचान के लिए दोनों संक्रमित मरीजों के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। मरीज पूर्व से ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका उपचार अस्पताल से चल है। मरीज के परिजनों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर हैऔर वह घर पर ही होम आईशूलेशन में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के परिजनों के सम्पर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नज़रे बनाये हुए हैं। वहीं दून अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय महिला में भी कोविड की पुष्टि हुई है। महिला को दून अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला के स्वास्थ्य पर नज़रें बनाई हुई है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमित एवं उनके परिवारजनों से निरंतर संपर्क में है ।स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से तैयार है सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय स्तर पर कोविड के उपचार को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
गला रेतकर नाबालिग की हत्या, आरोपी काली नदी में कूदा, तलाश जारी
- Ganesh Tariyal
- June 15, 2024
- 0
पिथौरागढ़। शनिवार की सुबह धारचूला में चाकू से गला रेतकर 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी […]
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों पर कार्रवाई
- Ganesh Tariyal
- May 29, 2026
- 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मारपीट कर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। केदारनाथ […]
293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम अलर्ट मोड पर रहेंगी
- Ganesh Tariyal
- April 18, 2024
- 0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य में 1365 क्रिटिकल पोलिंग बूथ और 809 वलनरेबल पोलिंग बूथ चिन्हित किये गये […]
