दंतेवाड़ा। झारखंड के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए। बरामद विस्फोटकों में 5 किलोग्राम की डायरेक्शनल पाइप बम और 5 किलो की एक प्रेशर कूकर आईईडी शामिल है। बरामद किए गए विस्फोटक को BDDS टीम ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। जिससे सुरक्षा बलों और आम लोगों को होने वाली संभावित क्षति को टाल दिया गया।

सारी कार्रवाई पुलिस, 195 बटालियन और बम निरोधक दस्ते की ओर से संयुक्त रूप से अमल में लाई गई। ये सफल कार्रवाई आसूचना एजेंसियों, CRPF इकाइयों एवं स्थानीय पुलिस के बीच उत्कृष्ट समन्वय को दर्शाती है। आपको बता दें कि दंतेवाड़ा में लगातार नक्सल गश्त और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में CRPF के पोलसेंट सीजी सेक्टर से जानकारी दी गई थी कि थाना बारसूर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुफा के वन क्षेत्र में माओवादियों ने आईईडी लगा रखें है। जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाकर विस्फोटक बरामद कर उन्हें निष्क्रिय किया गया।
