हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने बृहस्पतिवार की देर रात्रि को हरकीपैड़ी, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानों में पहुंचकर ठण्ड में निराश्रित, बेसहारा लोगों का हालचाल जाना तथा ठण्ड से बचाव के लिये ऐसे लोगों को कम्बलों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में जलाये गये अलावों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि ठण्ड से बचाव के लिये निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा अगर कोई खुले में रह रहा है, तो उसे तुरन्त रैन बसेरों में भेजा जाये। इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Related Posts
कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन की कवायद शुरु की
- Ganesh Tariyal
- September 2, 2025
- 0
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज कई जनपदों में केन्द्रीय नेतृत्व […]
मकान के ऊपर गिरी चट्टान, एक मजदूर की मौत
- Ganesh Tariyal
- July 16, 2024
- 0
चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी पुल के पास भारी बारिश के चलते मजदूरों के मकान के ऊपर चट्टान टूट गयी। इस हादसे में […]
हरिद्वार से अयोध्या के लिए होगी रवाना पहली ट्रेन पहली ट्रेन 25 जनवरी को
- Ganesh Tariyal
- January 22, 2024
- 0
हरिद्वार। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दून और हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने […]
