कुख्यात अपराधी ललन सिंह को सहारनपुर में एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया

सहारनपुर। कुख्यात अपराधी ललन सिंह को कल रात सहारनपुर में उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल- एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसपर एक लाख 25 हजार रूपए का इनाम था। उसके एक फरार साथी की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, लल्लन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा गांव का रहने वाला था। लंबे समय से उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लल्लन सिंह के खिलाफ हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट तथा पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। उस पर सात लोगों की हत्या का आरोप था। मारे गए लोगों में दो दारोगा, एक बैंक कैशियर और एक निजी सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे।

Leave a Reply