उपराष्ट्रपति ने प्रबोधन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

गया। बिहार के गया में राज्य के विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बिपार्ड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।

राज्य के 242 विधायकों को संसदीय प्रक्रियाओं, सदन के नियमों और विधायी कार्यों की बेहतर समझ प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि चुनाव जीतना लोकतंत्र की शुरुआत है, लेकिन जनता का विश्वास केवल सेवा, सुशासन और जनहित के कार्यों से ही कायम रखा जा सकता है। उन्होंने बिहार को रोजगार का प्रमुख केंद्र बनाने, पलायन रोकने, सदन में गरिमापूर्ण और मर्यादित संवाद बनाए रखने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply