गोलीबारी और चाकूबाजी कांड में शामिल नौ आरोपी गिरफ्तार

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई 2026 को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पूरा मामला नाबालिग बच्ची से छेडखानी से जुड़ा हुआ है, छेड़खानी के विरोध में आरोपियों ने पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को गोली मारी थी, जबकि दो अन्य लोग चाकू से घायल किया था, जिसमें एक घायल की मौत हो गई थी। मामले में विशेष छापेमारी दल ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में इमरान मियां, सरतुल मियां, शहबाज मियां, तबरेज आलम, इसराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेख मियां और पालू मियां शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक खोखा, दो बेल्ट, एक धारदार चाकू को बरामद किया है।  

Leave a Reply