विश्व आदिवासी दिवस पर कल होंगे विभिन्न कार्यक्रम, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। विश्व आदिवासी दिवस रविवार को मनाया जाएगा। यह दिन आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरव का उत्सव होने के साथ-साथ आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के प्रति एकजुटता एवं संकल्प का अवसर है। इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस की थीम ‘आदिवासी पारंपरिक दाइयों का सम्मान-जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा’ रखी गई है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दौसा जिले के नांगल प्यारीवास में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों, विशेषकर आदिवासी समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में बागडे ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रकृति संरक्षण की भावना और परंपराओं के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply