उत्तराखण्ड हेराल्ड।हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर आज हरिद्वार आवर ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान को लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश व देवप्रयाग में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य अर्जित किया। ।वहीं जगह-जगह लोगों ने खिचड़ी बांट आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर मनाया । इससे पूर्व कल हर की पौड़ी पर देव दीपावली मनाई गई और लाखों दीपक जलाकर हर की पौड़ी पर भगवान विष्णु की आराधना की गई और मां गंगा से सभी के कल्याण की कामना की गई । स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार को कई जोन व सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है। वाहनों के लिए विशेष यातायात प्लान भी लागू किया गया है।
Related Posts
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मियों के लंबित मानदेय के लिए 22 करोड़ की स्वीकृति
- Ganesh Tariyal
- September 11, 2025
- 0
देहरादून। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के लंबित मानदेय के लिए शासन द्वारा 22 करोड रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान […]
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करेंः डीएम
- Ganesh Tariyal
- December 23, 2023
- 0
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक करते हुए। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायत का […]
बदरीनाथ में 9 व 10 अगस्त को मनाई जाएगी नर-नारायण जयंती
- Ganesh Tariyal
- August 7, 2024
- 0
बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण की जयंती श्रावण शुक्ल पंचमी शुक्रवार 9 अगस्त और शनिवार 10 अगस्त को मनायी जायेगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर […]
