उत्तराखण्ड हेराल्डपौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के भंडेली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार पौड़ी से थलीसैंण के भंडेली गांव जा रही थी। जैसे ही कार गांव के पास पहुँची वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला।सूचना पर मौके पर पहुँची 108 की टीम ने दोनों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अंकित नेगी(23) उम्र 23 साल निवासी सेरा जसपुर और पंकज सिंह(21) उम्र 21 साल निवासी सौकियानी जसपुर के रूप में हुई है।
Related Posts
देहरादून जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाया गया एक-एक सखी मतदान केन्द्र
- Ganesh Tariyal
- March 28, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक कुंजी लाल मीना की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनिका द्वारा एनआईसी […]
जिलाधिकारी ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सौड़खाण्ड विद्यालय प्रबंधन समिति की सत्र 2024-25 की प्रथम बैठक ली
- Ganesh Tariyal
- August 24, 2024
- 0
टिहरी। जिलाधिकारी के विद्यालय में पहुंचने पर छात्र- छात्राओं तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं शैक्षिक […]
हिमाचल प्रदेश जाएगा यूएसडीएमए का विशेषज्ञ दल
- Ganesh Tariyal
- July 8, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एक विशेषज्ञ दल हिमाचल प्रदेश में अतिवृष्टि के चलते उत्पन्न स्थितियों तथा इन हालातों से निपटने के लिए […]
