देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की 4 प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे। मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष ब्लैक- पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली गई व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण कर सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मौनपालन के कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की।
Related Posts
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य हेतु नामित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
- Ganesh Tariyal
- December 19, 2023
- 0
टिहरी। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी है। […]
सेना में अफसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द आवेदन करे
- Tulsi Ram
- January 27, 2024
- 0
नई दिल्ली। आप भी सेना में जाने के इच्छुक हैं तो भारतीय सेना में ऑफिसर के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है और […]
विभागीय मंत्री ने सीआरपी-बीआरपी व चतुर्थ श्रेणी पदों पर शीघ्र नियुक्ति के दिये निर्देश
- Ganesh Tariyal
- January 28, 2025
- 0
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय विद्यालयों से लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की अब खैर नहीं। ड्यूटी से नदारद इन […]
