नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार लाने के साथ ही स्कूलों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम दीक्षित ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते हुए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, समग्र शिक्षा, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से सम्पादित क्रिया कलापों पर भी चर्चा की। बैठक में विद्यालयी शिक्षा को आवंटित बजट के सापेक्ष व्यय, बोर्ड परीक्षा परिणाम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विद्यालयों में निर्माण कार्य, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, खेल सामाग्री, बच्चों को दी जाने वाली स्कूल ड्रेस, किताबें, बैग, जूते, मिड डे मील आदि को लेकर क्रमवार समीक्षा कर डीएम ने विद्यालयी व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिए। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर डीएम ने सीईओ को बीईओ एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक कर बोर्ड परीक्षा में कम प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों पर फोकस करने, पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने, सेंपल पेपरों के माध्यम से तैयारी करवाने तथा नियमित टेस्ट लेने, जनवरी-फरवरी में प्री बोर्ड करवाने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को और निखारने को प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक लाइब्रेरी भी बनाई जा रही है, जिसमें बैठकर बच्चे अध्ययन कर सके। इसके अलावा इण्टर कालेज के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में रोस्टर बनाकर विजिट करवाने तथा संयुक्त रूप से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाने के निर्देश दिये। शिक्षा अधिकारियों को निर्माण कामों की स्वयं मानिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि कमियों का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करायें। बीईओ नरेंद्रनगर, प्रतापनगर व जौनपुर की अवगत कराई समस्याओं के निस्तारण का भरोसा डीएम ने दिया।
Related Posts
बच्चे का अपहरण कर बेचने वालों को दून पुलिस ने दबोचा
- Ganesh Tariyal
- January 13, 2025
- 0
देहरादून। पुलिस ने बच्चा अपहरण कर बेचने वाले गिराहे का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही […]
दिसम्बर तक निकाय चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग के कसी कमर
- Ganesh Tariyal
- October 8, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में सब कुछ सामान्य रहा तो आने वाले 2 महीने चुनाव के लिहाज से व्यस्त रहने वाले हैं। इसकी वजह निकाय चुनाव है। […]
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका
- Ganesh Tariyal
- June 21, 2024
- 0
देहरादून। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध राजधानी देहरादून में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समीप केंद्र सरकार का पुतला […]
