देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा है राज्य सरकार प्राथमिकता के साथ दूरस्थ इलाकों के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार के प्रयासों से प्राथमिक स्तर पर दूरगामी क्षेत्रों में विकास पहुंच रहा है। वे पौड़ी जिले के पैठाणी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर डॉक्टर रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज, चौंरा पैठाणी के लिए दो करोड़ चालीस लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने इसके बाद चाकीसैंण में में उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के 33 के०वी० सब स्टेशन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र चाकीसैंण की मरम्मत कार्यों के लिए 12 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत भी की।
Related Posts
ओएनजीसी ने एलएनजी प्लांट की स्थापना के लिए इंडियन ऑयल के साथ की साझेदारी
- Ganesh Tariyal
- June 22, 2024
- 0
देहरादून। ओएनजीसी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईओसीएल ने विंद्यम बेसिन में हट्टा गैस फील्ड के नजदीक छोटे पैमाने का लिक्विफाईड नैचुरल गैस एलएनजी प्लांट […]
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 14 मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी
- Ganesh Tariyal
- November 21, 2024
- 0
गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण की स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने […]
राज्य सरकार 6 माह की यात्रा को वर्ष भर चलाने पर कर रही कार्य: मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- December 7, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के सारी गांव में ग्राम वासियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। ग्रामवासियों […]
