मसूरी। मसूरी में 27दिसम्बर से होने वाले विन्टरलाइन कार्निवाल की तैयारियों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री जोशी ने विन्टरलाइन कार्निवाल को भव्य रूप देने व आयोजन से जुड़े अधिकारियों को कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान अधिकारियों को विन्टरलाइन कार्निवाल के दौरान मॉल रोड में सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने को कहा, ताकि पर्यटकों को असुविधा न हो। मंत्री ने 27 से 30 दिसम्बर तक मसूरी में होने वाले कार्यक्रम में शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही एडवेंचर खेल, प्रतियोगिताएं, साहसिक खेल, मोटर बाइक रैली, कबड्डी, मैराथन, नेचरवॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्रीवॉक, विन्टेज रैली के साथ ही फूड फेस्टिवल में पहाड़ी व्यंजन लगाने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि चार दिवसीय कार्निवाल में स्थानीय कलाकार, प्रदेश की संस्कृति और कला से रूबरू के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराए जायेंगे, और स्थानीय सांस्कृतिक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कार्निवाल में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन कराया जाएगा। जिसमे पहाड़ी व्यंजनों के साथ मिलेट्स के व्यंजन व उससे बने उत्पाद फूड फेस्टिवल में लगाए जायेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विंटर लाइन कार्निवाल पहाड़ की संस्कृति की झलक और स्थानीय उत्पादों का फेस्टिवल में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटकों को प्रदेश की संस्कृति और खान, पान से रूबरू कराया जाएगा।
Related Posts
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में करेंगे प्रदर्शन
- Ganesh Tariyal
- December 9, 2024
- 0
हल्द्वानी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिन्दू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसको लेकर हिंदू संगठन 10 दिसंबर को हल्द्वानी […]
रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में खाई में गिरीं कारें, दोनों हादसों में 6 लोगों की मौत, 8 घायल
- Ganesh Tariyal
- May 30, 2026
- 0
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आज हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल […]
केदारनाथ क्षेत्र, उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम
- Ganesh Tariyal
- September 13, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित […]
