नैनीताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे बाघ के आतंक को लेकर वन विभाग के कुमाऊं चीफ पी के पात्रों व जिलाधिकारी नैनीताल से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल बाघ को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने के लिए कहा। केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने बताया कि लगातार भीमताल विधानसभा क्षेत्र में बाघ के आतंक को लेकर उन्होंने कुमाऊं के पी के पात्रों से वार्ता करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आतंक का पर्याय बने बाघ को पकड़ा जाना चाहिए। जिस पर पी के पात्रों द्वारा अवगत कराया गया कि बाघ को पकड़ने के लिए 10 पिंजरे लगाए गए हैं साथ ही कैमरा ट्रैक हो सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ भी तैनात की गई है। वही श्री भट्ट ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए जल्द से जल्द ग्रामीणों की सुरक्षा करते हुए जनहानि कर रहे वन्य जीव को पकड़ने के लिए पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अल्चौना ग्राम सभा में हुई घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि वन विभाग को तत्काल प्रभावी एक्शन लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन के क्रम में जान का खतरा बने वन्य जीव को ट्रेंकुलाइज कर पकडते हुए अन्यत्र रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेजी से करने को कहा गया है। इसके अलावा श्री भट्ट ने कहा है कि घटना के क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग एवं जिला प्रशासन कार्य करते हुए पिंजरे लगाएं और जल्द से जल्द बाघ से लोगों को निजात दिलाने को लेकर कार्रवाई करें । श्री भट्ट ने इसी माह में बाघों द्वारा लगातार की गई घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है
Related Posts
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- August 24, 2024
- 0
देहरादून। एस.टी.एफ. की टीम ने डोईवाला क्षेत्र से 263 ग्राम स्मैक के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित […]
दाखिल खारिज की एवज में रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- May 13, 2025
- 0
टिहरी। दाखिल खारिज में सही नाम चढ़ाने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले अमीन को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून की ट्रैप […]
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुले
- Ganesh Tariyal
- May 21, 2025
- 0
रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट कर्क लग्न पूर्वाह्न 11. 30 बजे शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से ऊं नम् शिवाय […]
