उत्तराखण्ड हेराल्ड। रुद्रप्रयाग। 21वीं माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 व अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर और अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार जनपद चैंपियन रहा। जबकि पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जनपदों की अलग-अलग आयु वर्ग में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 फाइनल मैच में उधमसिंह नगर की टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस आयु वर्ग में बागेश्वर जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार की बालिकाओं ने पौड़ी जनपद की बालिकाओं को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर की टीम ने पौड़ी को हराया। जबकि नैनीताल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि रिन्यू जल विद्युत परियोजना के प्रमुख मकरनंद जोशी ने विजेता व उप विजेता को ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। कहा कि खेल में जीत कभी स्थाई नहीं होती है, जो आज हारा है, वह कल जीत सकता है। सबसे जरूरी है कि आप अपने जज्बा कायम रखें। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को सीखने का मौका मिलेगा और वह भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। प्रतियोगिता की संयोजक व मुख्य शिक्षाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग के लिए सभी शिक्षकों, खेलध्यक्षों, निर्णायकों और टीम प्रभारियों का आभार जताया। कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Related Posts
ईडी दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
- Ganesh Tariyal
- April 21, 2025
- 0
देहरादून। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने और संपत्तियों को […]
जनपद की सभी सात नगर निकायों की 187 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
- Ganesh Tariyal
- January 22, 2025
- 0
23 जनवरी को प्रातः 08 बजे से 05 बजे तक होगा मतदान मतदाता अधिकृत 25 प्रकार के पहचान पत्रों में से कोई भी एक पहचान […]
लक्सर फ्लाईओवर फायरिंग केस में पुलिस लापरवाही पर गिरी गाज
- Ganesh Tariyal
- December 26, 2025
- 0
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड किए, दो बदमाश गिरफ्तार हरिद्वार, आजखबर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में फ्लाईओवर पर पेशी के लिए ले जाए जा […]
