उत्तराखण्ड हेराल्ड। रुद्रप्रयाग। 21वीं माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 व अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर और अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार जनपद चैंपियन रहा। जबकि पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जनपदों की अलग-अलग आयु वर्ग में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 फाइनल मैच में उधमसिंह नगर की टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस आयु वर्ग में बागेश्वर जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार की बालिकाओं ने पौड़ी जनपद की बालिकाओं को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर की टीम ने पौड़ी को हराया। जबकि नैनीताल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि रिन्यू जल विद्युत परियोजना के प्रमुख मकरनंद जोशी ने विजेता व उप विजेता को ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। कहा कि खेल में जीत कभी स्थाई नहीं होती है, जो आज हारा है, वह कल जीत सकता है। सबसे जरूरी है कि आप अपने जज्बा कायम रखें। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को सीखने का मौका मिलेगा और वह भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। प्रतियोगिता की संयोजक व मुख्य शिक्षाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग के लिए सभी शिक्षकों, खेलध्यक्षों, निर्णायकों और टीम प्रभारियों का आभार जताया। कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Related Posts
उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीगः क्षय उन्मूलन थीम पर खेल रहे आयकर विभाग ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
- Ganesh Tariyal
- October 18, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आयकर विभाग ने सिडकुल को हराकर सेमीफाइनल […]
प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा बना शिक्षकों की जंग का मैदान
- Ganesh Tariyal
- September 28, 2025
- 0
देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य की भारी कमी और लंबित भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों का गतिरोध अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी […]
नितिन हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पार्षद और उसका बेटा गिरफ्तार
- Ganesh Tariyal
- January 6, 2026
- 0
हल्द्वानी। नितिन लोहनी हत्या मामले में आरोपी पार्षद और उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को […]
