उत्तराखण्ड हेराल्डपौड़ी। थलीसैंण ब्लॉक के भंडेली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार एक अल्टो कार पौड़ी से थलीसैंण के भंडेली गांव जा रही थी। जैसे ही कार गांव के पास पहुँची वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई से निकाला।सूचना पर मौके पर पहुँची 108 की टीम ने दोनों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान अंकित नेगी(23) उम्र 23 साल निवासी सेरा जसपुर और पंकज सिंह(21) उम्र 21 साल निवासी सौकियानी जसपुर के रूप में हुई है।
Related Posts
स्वयं सहायता समूहों ने मिलकर खोला टेक होम राशन स्कीम घोटाले के खिलाफ मोर्चा
- Ganesh Tariyal
- September 15, 2024
- 0
देहरादून। नारी शक्ति स्वरूप महिला जिला संगठन के बैनर तले आज स्वयं सहायता समूह में एक पत्रकार वार्ता कर टेक होम राशन स्कीम के अंतर्गत […]
भारत सरकार निर्देशित सुधार कार्यक्रमों को तेजी से लागू करेंः मुख्य सचिव
- Ganesh Tariyal
- June 13, 2025
- 0
देहरादून। भारत सरकार द्वारा निर्देशित सुधार कार्यक्रमों को तेजी से लागू करें ताकि एसएएससीआई स्कीम से प्राप्त धनराशि का राज्य के समुचित विकास में उपयोग […]
जिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक
- Ganesh Tariyal
- February 15, 2025
- 0
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि 15 वर्ष […]
