उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह हल्द्वानी में आयोजित किया गया। कुलाधिपति एवं राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विवि सभागार में 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इस दौरान कुल 18 हजार 129 शिक्षार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधियां दी गईं, जबकि 6 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का विमोचन किया गया और विश्वविद्यालय की हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण भी हुआ।

इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। 18,129 छात्र-छात्राओं को डिग्री, कई को गोल्ड मेडल और 6 को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अब ये युवा प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये छात्र जीवन में नई ऊंचाइयां छूएंगे। दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली सौम्या कांडपाल और हितेश चंद्र बेहद खुश नजर आए। दोनों ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रही है और वे इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

इस मौके पर गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थी और शोधार्थी खुश नजर आए। उनका कहना है कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने उनको अवसर प्रदान किया है।

Leave a Reply