मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त मंत्रियों को किया विभागों का बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के बीते चार साल, सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं।

इसी क्रम में मंत्रिमंडल में नए शामिल सदस्यों सहित मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के मध्य कार्य आवंटन भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा को सर्वोपरी रखते हुए, उत्तराखंड को विकसित भारत का अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य बनाने में पूरी सरकार अपना योगदान प्राणोप्रण से देगी।

मुख्यमंत्री के पास अब सामान्य प्रशासन, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, सूचना और जनसंपर्क विभाग रहेंगे। डा. धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटा कर इसकी जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को सौंपी गयी है। नव नियुक्ति मंत्रियों में खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और छात्र कल्याण का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, भरत चौधरी को ग्राम्य विकास और लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योग दिया गया है जबकि  मदन कौशिक को पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के साथ ही आयुष एवं आयुष शिक्षा पुनर्गठन और जनगणना विभाग सौंपे हैं। जबकि प्रदीप बत्रा को परिवहन,  सूचना,  प्रौद्योगिकी,  सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी सौंपे गये हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा शहरी विकास विभाग, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन दिया गया है।

Leave a Reply