उत्तरकाशी के फिटाड़ी गांव में भीषण आग, 14 परिवार बेघर

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के फिटाड़ी गांव में भीषण अग्निकांड में 14 परिवार बेघर हो गए। आग लगने से 14 मकान जलकर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी जनहानि या पशु हानि की सूचना नहीं है।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौके का निरीक्षण किया। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि पीड़ितों को भारी नुकसान हुआ है और उन्होंने इस संबंध में आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। विधायक ने यह भी मांग उठाई कि मोरी विकास खंड में बार-बार आग लगने की घटनाओं को देखते हुए इसे आपदा में शामिल कर आपदा घोषित किया जाए।

Leave a Reply