नीट-यूजी पेपर लीक मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा: सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ताकि विद्यार्थियों के भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। नई दिल्ली में नीट परीक्षा रद्द करने के संबंध में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि एजेंसी विद्यार्थियों को नीट-यूजी परीक्षा शुल्क वापस कर देगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी जो निष्पक्ष तरीके से होगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि यदि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर जरा सा भी संदेह हो, तो ऐसी स्थिति में परीक्षा रद्द करना ही उचित निर्णय है।

Leave a Reply