नई दिल्ली। राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। राज्य सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एम. एम. सुंदरेश की बेंच के सामने मामला रखा और कल सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई का भरोसा दिया।
सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि सोनम रघुवंशी को केवल इस आधार पर जमानत दे दी गई कि गिरफ्तारी के समय उसे गिरफ्तारी के सभी कारण पूरी तरह उपलब्ध नहीं कराए गए थे। दस्तावेज में केवल एक कानूनी धारा का नंबर टाइप करने में गलती हुई थी। इतनी छोटी तकनीकी गलती के आधार पर जमानत नहीं मिलनी चाहिए। तुषार मेहता ने कहा कि ज़मानत बरकरार रहने की सूरत में सोनम के फरार होने की आशंका है, इसलिए मामले की तत्काल सुनवाई की जरूरत है।
