मुंबई में 30.63 करोड़ बैंक फ्रॉड मामले में CBI की कार्रवाई

नई दिल्ली। 30 करोड़ रुपये से अधिक के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। मुंबई की एक निजी कंपनी और उसके निदेशकों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर जांच एजेंसी ने बैंक और संपत्ति से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। मामला पंजाब नेशनल बैंक को करीब 30 करोड़ 63 लाख रुपये के कथित नुकसान से जुड़ा है।

सीबीआई के अनुसार, आरोप है कि कंपनी ने बढ़ा-चढ़ाकर वित्तीय जानकारी और देनदारों के कथित फर्जी आंकड़े दिखाकर अधिक कैश क्रेडिट और टर्म लोन हासिल किया। जांच एजेंसी का कहना है कि ऋण की राशि का इस्तेमाल स्वीकृत उद्देश्य के बजाय अन्य कामों में किया गया। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य बरामद किए गए हैं। सीबीआई अब पूरे षड्यंत्र, इसमें शामिल लोगों की भूमिका और ऋण राशि के अंतिम उपयोग की जांच कर रही है।

Leave a Reply