नई दिल्ली। ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले और धमाके आज भी जारी हैं। आज तेहरान के कुछ इलाकों में तेज धमाकों की आवाज़ सुनाई दी और ऊंचा धुआं उठता दिखाई दिया। हालांकि, इन हमलों के बावजूद ईरान हथियार डालने को तैयार नहीं है।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम, इतिहास रचने वाले एक राष्ट्र की इच्छाशक्ति के सामने हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धमकियाँ और आतंक केवल हमारी एकता को और मज़बूत करते हैं। साथ ही, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ उन सभी के लिए खुला है जो उनका विरोध नहीं करते।
