उत्तराखण्ड हेराल्ड। रुद्रप्रयाग। 21वीं माध्यमिक विद्यालयी राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 व अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर और अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार जनपद चैंपियन रहा। जबकि पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 13 जनपदों की अलग-अलग आयु वर्ग में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 फाइनल मैच में उधमसिंह नगर की टीम ने रुद्रप्रयाग की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस आयु वर्ग में बागेश्वर जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में हरिद्वार की बालिकाओं ने पौड़ी जनपद की बालिकाओं को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में उधमसिंह नगर की टीम ने पौड़ी को हराया। जबकि नैनीताल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि रिन्यू जल विद्युत परियोजना के प्रमुख मकरनंद जोशी ने विजेता व उप विजेता को ट्राफी और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। कहा कि खेल में जीत कभी स्थाई नहीं होती है, जो आज हारा है, वह कल जीत सकता है। सबसे जरूरी है कि आप अपने जज्बा कायम रखें। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को सीखने का मौका मिलेगा और वह भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। प्रतियोगिता की संयोजक व मुख्य शिक्षाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग के लिए सभी शिक्षकों, खेलध्यक्षों, निर्णायकों और टीम प्रभारियों का आभार जताया। कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Related Posts
राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में बढे़ंगी बीटेक व पीएचडी की सीटें, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने दी मंजरी
- Ganesh Tariyal
- January 18, 2024
- 0
देहरादून। राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी नें जानकारी साझा करते हुए कहा कि कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्कूलों और […]
सीएम ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश अधिकारियों को हर पल अलर्ट मोड में रखा जाए
- Ganesh Tariyal
- September 13, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने शुक्रवार को आईटी पार्क स्थित उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुँचकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की […]
कांग्रेस के लोग लोकतांत्रिक तरीके से नहीं कर रहे काम: मुख्यमंत्री
- Ganesh Tariyal
- December 20, 2024
- 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने नवनिर्मित सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स समेत 54 करोड़ 31 लाख की योजनाओं […]
