रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दिनेशपुर क्षेत्र ग्राम प्रीतम नगर आनंद खेड़ा निवासी असीम(30) पुत्र हर नारायण मंडल शनिवार की रात को बाइक से ससुराल जा रहा था। गदरपुर मटकोटा रोड पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार के लोग भी पहुंच गए। असीम को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Related Posts
मंगलवार शाम पांच बजे से थम जायेगा प्रचार-प्रसार
- Ganesh Tariyal
- January 20, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैनात दोनों प्रेक्षक युक्ता मिश्रा व मुक्ता मिश्रा ने राजनैतिक प्रतिनिधियों, प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं के साथ बैठक कर […]
मयाली-गुप्तकाशी मार्ग पर बेली ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
- Ganesh Tariyal
- September 7, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में आई दैवीय आपदा के दौरान ल्वारा के समीप स्थित 12 मीटर लंबे स्पान पुल के क्षतिग्रस्त होने से मयाली गुप्तकाशी मार्ग […]
एमडीडीए ने तीन प्रकरणों में की अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
- Ganesh Tariyal
- July 9, 2024
- 0
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशानुसार अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जनपद में निरंतर रूप से कार्रवाई जारी है। इसी क्रम […]
