गोपेश्वर। जनपद में फैल रही बीमारियों के बारे में अब हेल्थ ऑफिसर, जिले के किसी भी गांव व शहर में बीमारियों का पता तत्काल लगाने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल की शुरुआत की है। जहां पर अर्बन व रूरल हेल्थ सेंटर की एएनएम संबंधित एरिया में बढ़ने वाली बीमारियों का केस बेस डेटा सीधे पोर्टल पर अपलोड करेंगी, जिस पर ध्यान रखते हुए जनपद स्तर व प्रदेश व केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को उसके निवारण के लिए गंभीर कदम उठाने में सहूलियत होगी। इसको लेकर प्रगति वेडिंग पॉइंट गोपेश्वर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर उमा रावत ने ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम ,ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशा कार्यक्रम,आशा फैसिलिटेटर ,डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक दिवासीय ट्रेनिंग दी। एसएमओ डॉ उमा रावत ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पोर्टल पर बीमारियों का रेकॉर्ड अपलोड करने की जानकारी दी। डॉ उमा रावत जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग एरिया में बीमारियों के लक्षण की पुष्टि होने पर सूचना ऑनलाइन माध्यम से हैल्थ विभाग को प्रप्त प्राप्त हो जायेगी। इससे पूर्व बीमारियों का आंकड़ा हेल्थ ऑफिसर प्रदेश सरकार वह केंद्रीय हेल्थ विभाग तक पहुंचने में करीब 1 महीने का वक्त लगता था। इसलिए बीमारियों के प्रकोप को कंट्रोल करने के लिए हेल्थ विभाग की ओर से गंभीर कदम उठाने में देर हो जाती थी।इसको ध्यान में रखते हुए हेल्थ विभाग ने इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन प्लेटफार्म पोर्टल पर मरीजों में होने वाली बीमारियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत दी। जिससे की बीमारी के फैलने से पूर्व पता चल सके।
Related Posts
मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को Cashless Medical Treatment की सुविधा हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी किया नामित
- Ganesh Tariyal
- March 27, 2024
- 0
टिहरी। जनपद में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दौरान मतदान ड्यूटी में तैनात मतदान कार्मिकों/सुरक्षा कार्मिकों को Cashless Medical Treatment की सुविधा प्रदान करने हेतु मुख्य […]
कांवड़ियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए दिल्ली दून हाईवे दो अगस्त तक बंद
- Ganesh Tariyal
- July 29, 2024
- 0
हरिद्वार। उत्तराखंड में इस समय कांवड़ मेले की धूम है। सड़कों पर भगवान भोलनाथ का जयकारा लगाते और पैदल जाते कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ […]
जनसहयोग से विकास का क्रम जारी रहेगा : अग्रवाल
- Tulsi Ram
- November 30, 2023
- 0
उत्तराखण्ड हेराल्ड। टिहरी/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी के लिए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं […]
